5 different types of meditation: जानिए मेडिटेशन के 5 तरीको के बारें में
5 different types of meditation: बिजी लाइफस्टाइल और बढ़ते स्ट्रेस लेवल का सबसे ज्यादा असर हमारी मेंटल हेल्थ पर पड़ता है। हम तनाव महसूस करते है, जिससे सुकून और शांति की कमी महसूस होने लगती है। माइंड को रिलेक्स करने के लिए लाइफस्टाइल से थोड़ा स्पेस लेना जरूरी है, लेकिन कई बार समय की कमी के कारण बिजी लाइफ से ब्रेक लेना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में सबसे बेस्ट ऑपशन होता है किसी शांत जगह बैठकर मेडिटेशन करना। क्योंकि इस दौरान आप जीवन के तनाव और बिजी लाइफ से हटकर कुछ समय खुद के साथ बिताते हैं। 5 different types of meditation
मेडिटेशन के दौरान सही फोकस करना और अपने विचारों पर कंट्रोल कर पाना सबसे मुश्किल होता है। इसलिए आज इस लेख में हम मेडिटेशन के कई तरीकों पर बात करेंगे और जानेंगे मेडिटेशन हमारी लाइफ को किस तरीके से बेहतर बना सकता है। 5 different types of meditation
स्ट्रेस को दूर करने के लिए अपनाएं ये 6 मेडिटेशन तकनीक 5 different types of meditation
1. माइंडफुलनेस मेडिटेशन
माइंडफुलनेस मेडिटेशन उन लोगों के लिए बेहतर तरीका है, जिनके पास सिखाने के लिए कोई टीचर नही है। मेडिटेशन के इस तरीके में आपको अपने मन के विचारों पर ध्यान देना होता है। इस दौरान आपको सिर्फ विचारों के पैटर्न को समझना होता है। लेकिन किसी भी विचार में खोना नही होता। माइंडफुलनेस मेडिटेशन से आपको फोकस बढ़ाने के साथ जागरूक होने के मदद मिलती है।
2. स्पिरिचुअल मेडिटेशन
स्पिरिचुअल मेडिटेशन आप अपने घर या किसी भी स्पिरिचुअल प्लेस में कर सकती है। मेडिटेशन का यह तरीका उन लोगों के लिए बेहतर है, जिन्हें स्पिरिचुअल ग्रोथ करनी है। साथ ही स्पिरिचुअल पॉवर के साथ डीप कनेक्शन बनाना है।
बायोमेड सेंट्रल की 2016 की रिसर्च के मुताबिक स्पिरिचुअल मेडिटेशन स्पिरिचुअल के साथ डीप एनर्जी का संबंध समझने की शक्ति विकसित करता है।
3. ट्रान्सेंडैंटल मेडिटेशन
मेडिटेशन का यह तरीका उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जो मेडिटेशन की गहराईयों को समझना चाहते हैं।
ट्रान्सेंडैंटल मेडिटेशन की स्थापना महर्षि महेश योगी ने की थी। मेडिटेशन का यह तरीका मन को शांत करने और शांति की स्थिति को बनाए रखने के लिए बनाया गया है। इसमें आप मंत्र का उपयोग भी कर सकते हैं, जो टीएम व्यवसायी द्वारा सिखाया जाता है।
4. फोकस मेडिटेशन
फोकस मेडिटेशन की मदद से नेचुरल तरीके से अपना फोकस और अटेंशन बढ़ाया जा सकता है। इसमें अपने पांचो इंद्रियों पर ध्यान लगाना होता है। साथ ही किसी बाहरी चीज की मदद से अपनी सांस पर ध्यान लगाना होता है। जैसे कि माला जपना, किसी चीज पर लगातार ध्यान लगाना, अपनी सांस को काउंट करना आदि।
5. विजुअलाइजेशन मेडिटेशन
यह मेडिटेशन का सबसे आसान और आरामदायक तरीका है, जो आपको अंदर से खुश होने में मदद कर सकता है। विजुअलाइजेशन मेडिटेशन मूड बूस्ट करने के साथ स्ट्रेस लेवल कम करने और मन की शांति पाने के लिए किया जाता है। इसमें आपको उन चीजों को गहनता से सोचना होता है। जिनसे आपको खुशी और मन की शांति मिल सकती है। इसमें लक्ष्यों का पूरा होना या मनपसंद व्यक्ति की तरह बनना शामिल हो सकता है। 5 different types of meditation
विजुअलाइजेशन मेडिटेशन में आपको चीजों को ठीक उसी प्रकार सोचना होता है, जैसे आप उन्हें पाना चाहती है।
6. मंत्रा मेडिटेशन
मंत्रा मेडिटेशन धार्मिक लोगों में सबसे प्रसिद्ध प्रकार का ध्यान है। इसमें आपको किसी मंत्र या किसी शब्द को बार-बार चेंट करते हुए ध्यान लगाना होता है। यह गहन ध्यान प्राप्त करने के लिए लाभदायक माना जाता है। इसमें मंत्र का जाप करते हुए सभी इंद्रियां काम करने लगती है। आप पहले से ज्यादा फोकस और रिलेक्स महसूस करते हैं। साथ ही एक शब्द पर गहन देते हुए आप वातावरण से भी सम्बन्ध महसूस कर पाएंगी। 5 different types of meditation